फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Big rewards, few takers... 'Rahveer' scheme's progress remains sluggish

Shamli News: इनाम बड़ा, मददगार कम... राहवीर योजना की रफ्तार नरम

Fri, 30 Oct 2026 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 30 Oct 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Big rewards, few takers... 'Rahveer' scheme's progress remains sluggish
शामली। सड़क हादसों में घायलों की जान बचाने वालों को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू की गई राहवीर योजना जिले में परवान नहीं चढ़ पा रही है। योजना के तहत घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले मददगार को 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि देने का प्रावधान है, इसके बावजूद लोग योजना का लाभ लेने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। परिवहन विभाग पिछले दो साल में सिर्फ दो घायलों की मदद करने वाले लोगों को ही चिह्नित कर पाया है। सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को शुरुआती एक घंटे यानी गोल्डन ऑवर में चिकित्सा सहायता मिल जाए तो उसकी जान बचने की संभावना बढ़ जाती है। इसी उद्देश्य से शासन ने वर्ष 2021 में गुड सेमेरिटन योजना शुरू की थी। इसके तहत घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को पांच हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाती थी। अप्रैल 2025 में योजना का नाम बदलकर राहवीर योजना कर दिया और पुरस्कार राशि बढ़ाकर 25 हजार कर दी गई। इसके बावजूद जिले में योजना के तहत मददगारों की संख्या नहीं बढ़ पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed