फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   10023 people got anti-coronavirus vaccines in mega camp

मेगा कैंप में 10023 लोगों को लगे कोरोनारोधी टीके

Tue, 12 Oct 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
10023 people got anti-coronavirus vaccines in mega camp
मेगा कैंप में 10023 लोगों को लगे कोरोनारोधी टीके
विज्ञापन

शामली। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित अक्तूबर माह के चौथे मेगा कैंप में 10023 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। जिले में 75 बूथों पर 27500 लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया था। इस तरह से जिले 36.45 प्रतिशत टीकाकरण हुआ।
अक्तूबर माह में ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाने के लिए शासन ने मेगा कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। सोमवार को इस माह का चौथा मेगा कैंप आयोजित हुआ। जिला स्वास्थ्य विभाग ने 75 बूथों पर टीका लगाने की व्यवस्था की थी। इनमें कुड़ाना ब्लाक के 15 बूथों पर कोवैक्सीन की डोज लगाई गई जबकि बाकी सभी बूथों पर कोविशील्ड वैक्सीन की डोज लगाई गई। सभी बूथों पर लाभार्थियों को ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन किए गए।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि सोमवार को शासन स्तर से जनपद को 27500 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। लक्ष्य के सापेक्ष 10023 लोगों को टीके लगे हैं। इनमें 5065 लोगों को पहली डोज के टीके लगे और 4958 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगा है। जिले में 36.45 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है और वैक्सीन की 1094 वॉयल खर्च हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed