{"_id":"5f3c21c58ebc3e3cda73435e","slug":"100-feet-high-tricolor-at-railway-station-shamli-news-mrt4968246153","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: शामली रेलवे स्टेशन पर 100फुट ऊंचाई का पहला तिरंगा स्थापित हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: शामली रेलवे स्टेशन पर 100फुट ऊंचाई का पहला तिरंगा स्थापित हुआ
Wed, 19 Aug 2020 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
शामली रेलवे स्टेशन पर लगा 100 फुट तिरंगा
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के शामली में उत्तर रेलवे के अफसरों के निर्देश पर जिला मुख्यालय के रेलवे स्टेशन पर 100 फुट ऊंचाई वाला राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा जिले की एसके कंपनी द्वारा ट्रायल के रूप में स्थापित कर दिया गया है। बिजली की लाइट लगने के बाद तिरंगे का लोकार्पण किया जाएगा। यह जिले में पहला राष्ट्रीय ध्वज है, जो 100 फुट ऊंचा है।
विज्ञापन
उत्तर रेलवे ने 20 सितंबर तक जिला मुख्यालय के रेलवे स्टेशनों में 100 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा स्थापित करने के निर्देश दिए गए थे। शामली में जिले की एस के कांट्रेक्टर कंपनी को इसका टेंडर दिया गया था।
विज्ञापन
दिल्ली- शामली, सहारनपुर खंड के सेक्शन इंजीनियर रमेश कुमार सक्सेना ने बताया कि शामली रेलवे स्टेशन पर 100 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज स्थापित करने के लिए कोलकाता से पाइप व अन्य सामान मंगाया गया।
विज्ञापन
जिले की एस के कांट्रेक्टर कंपनी ने ट्रायल के रूप में मंगलवार को शामली रेलवे स्टेशन परिसर में 100 फुट ऊंचा तिरंगा लगा दिया है। हालांकि अभी लाइट का काम अधूरा है। कार्य पूरा होने के बाद इसका लोकार्पण उत्तर रेलवे के मंडल सहायक अभियंता आईए खान द्वारा किया जाएगा।