फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   100 buses will be arranged for the Chief Minister's program

मुख्यमंत्री कार्यक्रम के लिए 100 बसों की होगी व्यवस्था

Sat, 29 Feb 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
100 buses will be arranged for the Chief Minister's program
शामली पुलिस कार्यालय के पास मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व तैयारी करते कर्मचारी - फोटो : SHAMLI
मुख्यमंत्री कार्यक्रम के लिए 100 बसों की होगी व्यवस्था
विज्ञापन

शामली। मुख्यमंत्री के शामली में एक मार्च के कार्यक्रम की तैयारी के लिए जिले सभी मंडलों से भाजपा कार्यकर्ताओं को लाने के लिए 100 बसों की व्यवस्था की है। जिला मुख्यालय और आसपास के भाजपा कार्यकर्ता अपने संसाधनों से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर आएंगे।

बृहस्पतिवार को गढ़ीपुख्ता रोड स्थित मुंडेट स्थित भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्य नाथ के शामली में एक मार्च के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सभी मंडलों को एक-एक बसें लाने के लिए जिम्मेदारी दी गई। भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर की अध्यक्षता में हुई बैठक में कैराना लोकसभा के सांसद प्रदीप चौधरी ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं को भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। बैठक को भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री मोहित बेनीवाल ने विचार व्यक्त किए। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष पवन तरार, दामोदर सैनी, भाजपा जिला महामंत्री पुनीत द्विवेदी, दिवाकर कश्यप, संगीता जिदंल, विवेक प्रेमी, शशि अरोरा, अनुज राणा समेत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंच पर सिर्फ मंत्री, विधायक व सांसद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed