फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   10 people injured after returning from the wedding ceremony

शादी समारोह से लौट रही मैजिक पलटने से 10 लोग घायल

Sat, 29 Feb 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
10 people injured after returning from the wedding ceremony
शादी समारोह से लौट रही मैजिक पलटने से 10 लोग घायल
विज्ञापन

शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में मेरठ-करनाल रोड स्थित बैंकट हॉल में शुक्रवार रात को तितावी से बरात आई थी।
देर रात में मैजिक में सवार होकर करीब 10 लोग कुड़ाना होते हुए तितावी लौट रहे थे। जब वे गांव कुड़ाना के निकट पहुंचे तो सामने से आ रहे किसी वाहन की टक्कर लगने से मैजिक पलट गई। मैजिक पलटने से उसमें सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने पहुंचकर मैजिक को सीधा किया और उसमें सवार लोगों को बाहर निकाला। इस हादसे में करीब 10 लोगों को घायल होना बताया गया। रात में ही घायलों को सीएचसी में लाया गया। सीएचसी में गौरव निवासी शामली, काजल, सविता लालूखेड़ी, मीनू निवासी लोनी को भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया गया। बाकी घायलों को प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया। पुलिस ने इस घटना की जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed