फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   10 new corona infected found in the district

जिले में 10 नए कोरोना संक्रमित मिले

Sat, 24 Oct 2020 04:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 04:08 PM IST
विज्ञापन
10 new corona infected found in the district
शामली। जिले में कोरोना पॉजिटिव के 10 नए केस मिले है। पूर्व में संक्रमित हुए 22 व्यक्ति ठीक हुए। जिले में अब सक्रिय केस की संख्या घटकर 115 रह गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले में प्राप्त सैंपलों की रिपोर्ट में टंकी कालोनी में 72 वर्षीय वृद्ध, ब्राहमणान मोहल्ले में 65 वर्षीय व्यक्ति, दयानंद नगर में 35 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिले है। गगन विहार में 31 वर्षीय युवक ओर कांबोज कालोनी में 45 वर्षीय व्यक्ति के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली। गांव कुड़ाना में 40 वर्षीय युवक, गांव टिटौली में 48 वर्षीय व्यक्ति, गांव बलवा में 26 वर्षीय युवक, गांव लूम निवासी 26 वर्षीय युवक, गांव इस्सोपुर टील में 15 वर्षीय किशोर के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि शुक्रवार को जिले में कोरोना पॉजिटिव के 10 नए केस मिले हैं जबकि 22 व्यक्ति ठीक हुए हैं। जिले में अब सक्रिय केस की संख्या 115 हो गई है।

94 लोगों के सैंपल लिए
कैराना। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीएचसी व स्वामी विवेकानंद स्कूल में रैंडम सैंपलिंग अभियान के तहत एंटीजन किट से 94 लोगों के सैंपल लेकर जांच की। सैंपलिंग नोडल अधिकारी अतुल गर्ग ने बताया कि सभी सैंपलों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed