फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   10 hour block, many trains late, passengers upset

Shamli News: 10 घंटे का ब्लॉक, कई ट्रेनें लेट, यात्री परेशान

Thu, 02 Mar 2023 09:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Mar 2023 09:58 PM IST
विज्ञापन
10 hour block, many trains late, passengers upset
-मरम्मत कार्य में लगे हैं 320 से अधिक कर्मचारी, चार मार्च तक चलेगा काम
विज्ञापन

-ट्रेनें प्रभावित होने से यात्री परेशान, 15 की गति से चलीं ट्रेनें
फोटो- 02 की सीरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। रेलवे स्टेशन पर चल रहा इंटरलॉकिंग का कार्य बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। मरम्मत कार्य कराए जाने के कारण रेल अधिकारियों को देवबंद में सुबह 10.25 से रात 8.15 तक करीब 10 घंटे का ब्लॉक लेना पड़ा। जिसके चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहने से यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
दिल्ली मंडल के चीफ इंजीनियर दिलीप कुमार मिश्रा ने बताया कि देवबंद-रुड़की रेलवे लाइन परियोजना का कार्य प्रगति पर है। देवबंद में रेलवे ट्रैक और इलेक्ट्रिक लाइनों की मरम्मत का कार्य 25 फरवरी से चल रहा है जो चार मार्च को संपन्न होगा। पिछले कई दिनों से कई-कई घंटे ब्लॉक लेकर मरम्मत कार्य किया जा रहा है। जहां कई ट्रेनों को रूट बदलकर चलाया जा रहा है वहीं, कुछ ट्रेनें रद्द हैं।
विज्ञापन

फिलहाल दिल्ली-सहारनपुर वाया देवबंद रेलमार्ग पर ट्रेनें बिना सिग्नल (नॉन इंटरलॉकिंग) के 15 की स्पीड में चल रहीं हैं। इंटरलॉकिंग कार्य में 250 सिविल गैंग, ओएचई तारों को ठीक करने में 70 और सिग्नल में 50 कर्मचारी लगे हैं। इसके लिए सात जेसीबी, दो प्रॉकलेन, पांच हाइड्रा, एक टेपिंग मशीन और दो टाॅवर वैगन का इस्तेमाल किया जा रहा है। मार्च 2024 तक देवबंद-रुड़की रेल लाइन पर ट्रेनों का संचालन आरंभ हो जाएगा। वहीं, बृहस्पतिवार को भी सुबह 10.25 बजे से रात्रि 8.15 बजे तक का ब्लाॅक लिए जाने से ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। जिस कारण यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
सहारनपुर में चार घंटे लेट पहुंची शताब्दी एक्सप्रेस
फोटो--- 06,06ए
सहारनपुर। देवबंद में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते शताब्दी एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को मेरठ के बजाय शामली से चली। सहारनपुर में शताब्दी अपने निर्धारित समय से चार घंटे की देरी से पहुंची।
ब्लॉक की वजह से बुधवार की रात शताब्दी, शालीमार, जन शताब्दी और छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को अलग-अलग रेलवे स्टेशनों पर रोक दिया था। जिस वजह से शताब्दी एक्सप्रेस दिल्ली लेट पहुंची। इसको लेकर यात्रियों ने हंगामा भी किया था।

बृहस्पतिवार को शताब्दी एक्सप्रेस सुबह 9:40 बजे शुरू हुई, जो मेरठ के बजाय शामली रेल मार्ग से होकर सहारनपुर में दोपहर दो बजे पहुंची, जबकि उक्त ट्रेन के सहारनपुर पहुंचने का समय सुबह 9:50 बजे है। इसके अलावा अंबाला-दिल्ली इंटरसिटी, नई दिल्ली-जालंधर सुपर, कालका-दिल्ली, सहारनपुर-दिल्ली मेमू रद्द रही। मुंबई सेंट्रल-अमृतसर गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस दिल्ली, पानीपत रेल मार्ग से निकाला गया। प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस मेरठ तक चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed