फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   10 corona positives including child

आठ साल के बालक समेत 10 कोरोना पॉजिटिव मिले

Wed, 12 Aug 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
10 corona positives including child
बालक सहित 10 कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

शामली। जनपद में आठ साल के बालक समेत कोरोना पॉजिटिव के 10 नए केस मिले हैं। इनमें शामली व क्षेत्र के आठ और ऊन के दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उधर, 49 कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति ठीक हुए हैं। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या 137 हो गई है।

बुधवार को जनपद के 10 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। शामली और क्षेत्र में आठ लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें रेशमी कटहरा मोहल्ले में आठ साल का बालक के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। जैन मोहल्ले में 70 वर्षीय महिला के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित मिली है। शामली क्षेत्र के गांव टिटौली में 60 वर्षीय व्यक्ति के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके अलावा शामली क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से पांच लोगों के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित पाई गई। ऊन ब्लाक में दो लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि बुधवार को जनपद में 10 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। उधर, कोरोना पॉजिटिव 49 व्यक्ति ठीक हुए हैं। इस तरह से अब जनपद में एक्टिव केस की संख्या 137 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed