{"_id":"67a7af38359dca0a150727ca","slug":"10-bigha-land-of-pac-camp-was-freed-from-occupation-shamli-news-c-26-1-sal1002-136640-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: पीएसी कैंप की 10 बीघा भूमि कब्जा मुक्त कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: पीएसी कैंप की 10 बीघा भूमि कब्जा मुक्त कराई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। ऊंचा गांव में पीएसी की नई वाहिनी के लिए निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। करीब 10 बीघा भूमि पर अवैध कब्जा था। डीएम के निर्देश पर एसडीएम के नेतृत्व में पुलिस और पीएससी ने मौके पर पहुंचकर भूमि को कब्जा मुक्त कराया।
ऊंचा गांव में पीएसी की नई 50वीं वाहिनी के लिए निर्माण कार्य कराया जा रहा है। करीब 10 बीघा भूमि पर अवैध कब्जे में चलते निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा था। इस पर पीएसी ने जिलाधिकारी से पत्राचार के माध्यम से शिकायत की थी। शनिवार शाम जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम स्वप्निल यादव के नेतृत्व में राजस्व टीम पुलिस और पीएसी बल के साथ मौके पर पहुंची। यहां पर 10 बीघा भूमि पर अवैध कब्जा करके घेर और कमरे आदि बना रखे थे।
टीम ने भूमि की पैमाइश करते हुए जेसीबी से अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया। साथ ही भूमि को कब्जा मुक्त कराकर पीएसी की सुपुर्दगी में दे दिया।
इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी श्याम सिंह के अलावा भारी संख्या में पुलिस और पीएसी के जवान मौजूद रहे।