फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   1 Lakh Rewarded Nafees Killed in Encounter in Shamli, From Mango Orchard Contractor to Most Wanted

एक लाख का इनामी मुठभेड़ में ढेर: बाग में ठेकेदारी करते अपराध में कूदा नफीस, कभी चलाता था नकली नोटों का नेटवर्क

Sat, 18 Oct 2025 10:10 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 18 Oct 2025 10:10 AM IST
सार

शामली के कांधला क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया एक लाख का इनामी नफीस कभी बाग ठेकेदार था। 1990 में लूट के विरोध में व्यापारी की हत्या के बाद वह अपराध की दुनिया में उतर गया और नसीम उर्फ चीचड़ गैंग से जुड़ गया।

विज्ञापन
1 Lakh Rewarded Nafees Killed in Encounter in Shamli, From Mango Orchard Contractor to Most Wanted
नफीस एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 कांधला पुलिस के साथ गांव भभीसा के जंगल में शनिवार सुबह हुई मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाश नफीस मारा गया। उस पर लूट, गैंगस्टर, जानलेवा हमले और नकली करेंसी समेत 34 मुकदमे दर्ज थे। वह तीन मामलों में वांछित चल रहा था।

विज्ञापन


एसपी एनपी सिंह ने बताया कि कांधला पुलिस भभीसा चौकी पर चेकिंग कर रही थी। उसी समय बाइक पर दो संदिग्ध लोगों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वे पुलिस टीम पर फायर करते हुए भाग निकलेमल। पुलिस ने पीछा किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आए बदमाश गोली लगने से घायल हुआ। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसका साथी मौके से भाग गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 18 अक्टूबर को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

1 Lakh Rewarded Nafees Killed in Encounter in Shamli, From Mango Orchard Contractor to Most Wanted
नफीस एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला

एसपी ने बताया मारा गया बदमाश नफीस कांधला के मोहल्ला खेल का निवासी था और थाने का हिस्ट्रीशीटर था। उस पर 34 मुकदमे दर्ज थे। उसके कब्जे से बाइक, पिस्टल, तमंचा और कारतूस बरामद हुए। एसपी ने बताया मुठभेड़ के दौरान बदमशो की तरफ से फायरिंग में कांधला थाना प्रभारी सतीश कुमार बल बल बचे हैं। उनकी बुलेट प्रूफ जैकेट पर गोली लगी है।


 

1 Lakh Rewarded Nafees Killed in Encounter in Shamli, From Mango Orchard Contractor to Most Wanted
नफीस एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
बाग से शुरू हुआ, खून-खराबे पर खत्म हुआ सफर
शामली के कांधला में मुठभेड़ में मारा गया नफीस कभी आम का बाग ठेके पर लिया करता था। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार, वर्ष 1990 में उसने पहली वारदात की थी। कांधला के दुर्गा मंदिर में लूट का विरोध करने पर इलेक्ट्रीशियन ईश्वर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने अपराध की राह पकड़ ली।


 
 

1 Lakh Rewarded Nafees Killed in Encounter in Shamli, From Mango Orchard Contractor to Most Wanted
नफीस एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
नसीम उर्फ चीचड़ गैंग से जुड़ा
नफीस ने शामली के चर्चित नसीम उर्फ चीचड़ गैंग से हाथ मिला लिया और लगातार लूट, चोरी, डकैती और फिरौती जैसी वारदातों में शामिल रहा। उसने शामली के अलावा मुजफ्फरनगर, हरियाणा के करनाल और पानीपत तक अपना नेटवर्क फैला लिया था।
 

1 Lakh Rewarded Nafees Killed in Encounter in Shamli, From Mango Orchard Contractor to Most Wanted
नफीस एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
जाली करेंसी का नेटवर्क भी चलाया
एसपी ने बताया कि नफीस जाली नोटों के गिरोह का भी हिस्सा था। आठ माह पहले पकड़े गए गिरोह में उसका नाम सामने आया था। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं उसका संपर्क पाक एजेंटों से तो नहीं था।
 

1 Lakh Rewarded Nafees Killed in Encounter in Shamli, From Mango Orchard Contractor to Most Wanted
नफीस एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला
15 दिन से पीछा कर रही थी पुलिस
पुलिस पिछले 15 दिन से नफीस के पीछे लगी हुई थी। जानकारी मिली थी कि वह कांधला इलाके में बड़ी वारदात की साजिश रच रहा है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में वह मारा गया। उसके परिवार में पत्नी, बेटी और छोटा भाई है, जिन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed