फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli: Former Deputy CM said, builders have captured Waqf land, Asaduddin Owaisi is talking provocatively

Shamli: पूर्व डिप्टी सीएम बोले, वक्फ की जमीन पर बिल्डरों का कब्जा, भड़काने वाली बातें कर रहे असदुद्दीन ओवैसी

Sun, 06 Apr 2025 12:22 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 06 Apr 2025 12:22 PM IST
सार

राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा जसाला गांव में भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह के फार्म हाउस पर आयोजित समारोह में पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक मुसलमानों के फायदे का बिल है। 

विज्ञापन
Shamli: Former Deputy CM said, builders have captured Waqf land, Asaduddin Owaisi is talking provocatively
दिनेश शर्मा का स्वागत करते भाजपा नेता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यसभा सांसद और प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक लोगों के फायदे का बिल है। मुस्लिम समाज के लोग भी भाजपा से जुड़ रहे हैं इसलिए कुछ लोग इस बिल पर गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। ओवैसी लोगों को भड़काना चाहते हैं।
विज्ञापन

 

दिनेश शर्मा जसाला गांव में भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह के फार्म हाउस पर स्वागत समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि वक्फ को लेकर विपक्ष क्यों नहीं बोला, सामने क्यों नहीं आया। मुस्लिमों के लगातार भाजपा से जुड़ने के कारण ही माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। आज दुनिया में सबसे ज्यादा प्रॉपर्टी वक्फ के पास है, लेकिन आय 163 करोड़ है। एक भी महिला को न बढ़ावा दिया गया न मुआवजा मिला है। अनाथालय के लिए जमीन नहीं मिलती, बिल्डर को जमीन दी जाती है। इस तरह की शिकायतें हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

शर्मा ने कहा कि मुस्लिम प्रतिनिधियों से विचार विमर्श के बाद ही बिल लाया गया है। कोई भी भड़काऊ बातें नहीं करें। समाज को बदलने के लिए कोई नियम लाना है तो सरकार उसे लाने में संकोच नहीं करेंगी। सभा की अध्यक्षता भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने की एवं संचालक कांधला ब्लॉक प्रमुख डॉ विनोद मलिक ने किया। 
 
विज्ञापन

मुख्य वक्ताओं में राज्यमंत्री सुनील भराला, भाजपा एमएलसी मोहित बेनीवाल, पूर्व मंत्री सुरेश राणा, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, प्रमोद अट्टा आदि शामिल रहे। इस दौरान कैराना ब्लॉक प्रमुख गय्यूर , दीपक, रंधावा मलिक, अरुण ठाकुर, मोनू ठाकुर, राकेश, अजीज, संदीप पंवार, राजपाल आदि मौजूद रहे।
 

तुष्टिकरण नहीं, विकास की राजनीति करती है भाजपा
दिनेश शर्मा ने कहा कि धारा 370 हटाने के बाद भी माहौल खराब होने की बात कही गई थी। कहा कि जल्द ही देश में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। भाजपा तुष्टिकरण की राजनीति नहीं करती, बल्कि विकास की राजनीति करने में विश्वास करती है। योजना सरकार किसी को देखकर नहीं देती। योजना सबके लिए होती है। यह सरकार हिंदुस्तान के पक्ष में है और हर वह निर्णय लिया जाएगा, जो हिंदुस्तान व सभी लोगों के लिए फायदे का होगा ।

यह भी पढ़ें...
Meerut: वक्फ बोर्ड की प्रॉपर्टी पर कब्जाधारी और खरीद-फरोख्त वालों की बनेगी सूची


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed