Meerut: वक्फ बोर्ड की प्रॉपर्टी पर कब्जाधारी और खरीद-फरोख्त वालों की बनेगी सूची
लोकसभा और राज्यसभा में वक्फ संशोधन विधेयक बिल पास होने पर वेस्ट यूपी के लोगो में खलबली मची है। वहीं मेरठ में वक्फ बोर्ड की प्राॅपर्टी के कब्जेधारियों और खरीद फरोख्त करने वालों की लिस्ट बनाने की तैयारी की जा रही है।
विस्तार
मेरठ में वक्फ बोर्ड की प्रॉपर्टी पर कब्जाधारी और खरीद-फरोख्त करने वालों की लिस्ट बनाने की तैयारी जल्द शुरू हो सकती है। वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक बिल लोकसभा और राज्यसभा में पास होने के बाद लोगों में खलबली मच गई है। खैरनगर में वक्फ बोर्ड की जमीन पर कब्जा कर कांपलेक्स तक बना दिया गया। इसके अलावा भी करोड़ों रूपये की प्रॉपर्टी पर कब्जा किया हुआ है। डीएम वीके सिंह ने बताया कि वक्फ संशोधन विधेयक पर राष्ट्रपति की मुहर के बाद प्रावधान के अनुसार कार्यवाही की जाएगी।
खैरनगर के मोहल्ला पत्थरवालान स्थित सुन्नी वक्फ बोर्ड कि वक्फ संपत्ति पर व्यवसायिक कांपलेक्स बनाकर दुकानों को निर्मित कराकर बेचा गया था। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी से इस प्रकरण की शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके अलावा भी मेरठ में वक्फ बोर्ड की प्रॉपर्टी पर कब्जा है।
यह भी पढ़ें: बड़ा फैसला: गुदड़ी बाजार हत्याकांड के आखिरी आरोपी को भी उम्रकैद, बेहद खाैफनाक थी मेरठ की ये वारदात
गृहकर भी दे रहे लोग
वक्फ बोर्ड की जमीन पर अपना अधिकार बताकर लोगों ने नगर निगम से सांठगांठ करने गृहकर में अपना नाम दस्तावेज में दर्ज करा लिया है। कई सालों से गृहकर भी दे रहे है। वक्फ बोर्ड में संशोधन विधेयक बिल पास होने के बाद गृहकर देने वालों की भी जांच होगी। किस आधार पर अभिलेखों में भवन स्वामी दर्ज कराए गए है। गृहकर देने वालों की भी जिला प्रशासन जानकारी जुटाएगा।
मेरठ में भी वक्फ बोर्ड की 2742 संपत्ति
जनपद में 1154 सरकारी संपत्तियां वक्फ के रूप में दर्ज हैं। शिया और सुन्नी की वक्फ की कुल 2742 संपत्तियां बताई गई हैं। कुछ समय पहले शासन की ओर से कराए गए सर्वे में मेरठ जनपद में सुन्नी वक्फ की 2661 संपत्ति और शिया वक्फ की 81 संपत्तियों की पत्रावली प्रशासन के पास उपलब्ध है। वक्फ संशोधित बिल के लोकसभा में पेश होने पर जिला प्रशासन ने तमाम वक्फ संपत्तियों का ब्योरा एकत्र करना शुरू कर दिया है।