{"_id":"692d8bfcf8866b54320e1b04","slug":"zari-artisan-from-meeranpur-katra-dies-of-heart-attack-in-delhi-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-159123-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मीरानपुर कटरा के जरी कारीगर की दिल्ली में हार्ट अटैक से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मीरानपुर कटरा के जरी कारीगर की दिल्ली में हार्ट अटैक से मौत
विज्ञापन
जाहिद अली का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
मीरानपुर कटरा। मोहल्ला आतिशबाजान निवासी जरी कारीगर जाहिद अली (22) की रविवार की रात दिल्ली में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।
कस्बा निवासी शाहिद अली के तीन बेटों में सबसे बड़े जाहिद दिल्ली में रहकर वहां के एक कारखाने में कारचोबी का काम करते थे। परिजनों के अनुसार रविवार की रात करीब नौ बजे वह कारखाने में अन्य कारीगरों के साथ काम कर रहे थे। तभी अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा और माथे पर पसीना छलकने के साथ वह बेहोश हो गए।
उन्हें इलाज के लिए रात में ही एक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने परिजनों को बताया कि उनकी मौत हार्टअटैक से हुई है। साेमवार सुबह दिल्ली से शव आने पर तमाम लोगों ने उनके आवास पर जाकर शोक व्यक्त किया। संवाद