फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Yusuf becomes North India champion, Afnan becomes Mr. Shahjahanpur

Shahjahanpur News: यूसुफ नॉर्थ इंडिया चैंपियन, अफनान बने मिस्टर शाहजहांपुर

Mon, 24 Feb 2025 11:39 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 24 Feb 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Yusuf becomes North India champion, Afnan becomes Mr. Shahjahanpur
अंटा चौराहा ​स्थित अटल बिहारी ऑडिटोरियम में आयोजित बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में मिस्टर नॉर्थ इं
शाहजहांपुर। अंटा स्थित अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में मिस्टर शाहजहांपुर एंड मिस्टर नॉर्थ इंडिया बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें कई जनपदों के बॉडी बिल्डरों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

चैंपियनशिप में मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, शाहजहांपुर से लगभग दो सौ प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें मिस्टर नॉर्थ इंडिया बॉडी बिल्डिंग ओवरऑल चैंपियन यूसुफ हनीफ और मिस्टर शाहजहांपुर ओवर ऑल चैंपियन अफनान कुरैशी बने। दोनों चैंपियनों को नकद इनाम व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। चैंपियनशिप में अन्य प्रतिभागियों में ताहिल मसल मैन, तौसीफ बेस्ट इम्प्रूवमेंट बने।
विज्ञापन

डेनिम जींस में ओवरऑल चैंपियन भोजीपुरा के सलीम खान रहे। इससे पूर्व, बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह के छोटे भाई विमल कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान कार्यक्रम आयोजक रिंकू जावरानी, लीलाराम जावरानी, उमेश जावरानी, रजत शर्मा, पंकज तिवारी, मुशाहिद खान, अम्मार हुसैन, अरशद रज़ा सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed