फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Youth's naked body found in field; murder alleged.

Shahjahanpur News: खेत में नग्न अवस्था में मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

Sun, 09 Aug 2026 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Youth's naked body found in field; murder alleged.
शाहजहांपुर। सिंधौली के बरौरा गांव निवासी मुकेश कुमार (19) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शुक्रवार देर रात मुकेश का शव गन्ने के खेत में नग्न अवस्था में मिला। परिजनों ने शव की हालत देख हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पिता ब्रजपाल ने बताया कि बेटा मुकेश मजदूरी करता था। वह शुक्रवार की शाम घर से निकला था। देर शाम तक वह घर नहीं आया तो उसकी चिंता हुई। बेटे की तलाश की, लेकिन कुछ नहीं पता चला। देर शाम बेटे का शव घर से करीब एक किलोमीटर दूर राजू के गन्ने के खेत में नग्न अवस्था में पड़ा मिला।
विज्ञापन

बेटे का गला सूजा हुआ था। शरीर पर चोट के निशान थे। उसके सारे कपड़े पास में ही रखे हुए थे। बाइक घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर कच्चे रास्ते पर खड़ी हुई थी। वहां पर लोगों के पैरों के निशान भी थे। गन्ने की फसल टूटी पड़ी थी। उन्होंने बताया कि बेटे व परिवार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, लेकिन जहां पर बेटे का शव मिला वहां के हालात हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकेश अविवाहित और पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। मुकेश की मौत से उसके भाई अरविंद, अवधेश, रजनीश, विशाल, बहन कुंती, आरती, शोभा रो-राेकर बेहाल हाे गए हैं। सीओ पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि पोस्टमॉर्टम से मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई की जाएगी।

====
सांप के डसने की आशंका भी जताई गई
गन्ने के खेत में मुकेश का शव मिलने के बाद सांप के डसने की आशंका भी जताई गई है। इसको लेकर परिवार के लोग मुकेश को कई जगहों पर दिखाने के लिए ले गए। उसे बंडा के सुनासिरनाथ भी ले जाया गया, लेकिन सभी जगह से उनके हाथ निराशा ही लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed