{"_id":"69f9d3ac7d966f3d630530a8","slug":"youths-gain-understanding-of-public-distribution-system-during-training-program-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-172481-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: शिक्षण कार्यक्रम में युवाओं ने समझी सार्वजनिक वितरण प्रणाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: शिक्षण कार्यक्रम में युवाओं ने समझी सार्वजनिक वितरण प्रणाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। मेरा युवा भारत की ओर से आयोजित पांच दिवसीय अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को जिला पूर्ति विभाग के सहयोग से सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) की कार्यप्रणाली का गहन प्रशिक्षण मिला।
युवाओं ने राशन कार्ड से संबंधित प्रक्रियाओं जैसे नए कार्ड बनवाना, संशोधन और सत्यापन को समझा। उन्होंने जनसमस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण की वास्तविक प्रक्रिया का भी अनुभव प्राप्त किया। उप निदेशक माय भारत, माहे आलम ने कहा कि ऐसे अनुभवात्मक कार्यक्रम युवाओं को सैद्धांतिक के साथ व्यावहारिक ज्ञान भी देते हैं, जिससे वे भविष्य में सुशासन और समाजसेवा में प्रभावी भूमिका निभा सकें।
समापन से पहले, स्वयंसेवकों को राशन कोटे पर ले जाकर राशन वितरण प्रणाली का प्रत्यक्ष अवलोकन कराया गया। कार्यक्रम में अंकिता वर्मा, विकास कोली, वैष्णवी, दिव्यांशी मिश्रा और शगुन सक्सेना ने भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में लेखाकार सोनम सचान और मानवता वेलफेयर सोसायटी के संस्थापक अमित श्रीवास्तव का विशेष सहयोग रहा। संवाद