फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Youth who left the agency is missing, family worried

Shahjahanpur News: एजेंसी से निकला युवक लापता, परिजन परेशान

Thu, 09 Oct 2025 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Youth who left the agency is missing, family worried
शाहजहांपुर। सदर बाजार थाना क्षेत्र के मोहल्ला दिलाजाक खटिकाना निवासी संतोष पाल (35 वर्ष) मंगलवार शाम एक एजेंसी से काम कर वापस आते समय लापता हो गए। गुमशुदगी दर्ज कराने गए परिजनों को पुलिस ने टरका दिया।
विज्ञापन

ताऊ राजेंद्र पाल ने बताया कि संतोष कच्चा कटरा के पास एक एजेंसी में काम करता है। मंगलवार शाम को वह घर आने के लिए निकला था। रास्ते में वाल्मीकि शोभायात्रा में शामिल हो गया। कटिया टोला के पास स्थित वाल्मीकि मंदिर तक वह शोभायात्रा के साथ आता हुआ सीसी फुटेज में नजर आ रहा है। इसके बाद से वह लापता हो गया। परिजन उसे खोज रहे हैं। राजेंद्र ने बताया कि वह सदर बाजार थाने गए थे। वहां से चौक कोतवाली जाने के लिए कह दिया गया। यहां भी उनकी बात नहीं सुनी गई। परिवार वाले बहुत परेशान हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed