{"_id":"e5916c74e0cf592d77b75d4aba7499ce","slug":"youth-welfare-and-sports-plans-review-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा कल्याण की खेल योजनाओं की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा कल्याण की खेल योजनाओं की समीक्षा
शाहजहांपुर
Updated Thu, 09 Apr 2015 07:08 PM IST
विज्ञापन
राज्य युवा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. आरए उस्मानी ने जनपद भ्रमण के दौरान युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की।
लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में उन्होंने जिला युवा कल्याण अधिकारी हरीश चंद्र परगाई से राजीव गांधी खेल कांप्लेक्स की प्रगति रिपोर्ट हासिल कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। परगाई ने उपाध्यक्ष को विकास खंड पुवायां के गांव घनश्यामपुर एवं धर्मपुर सथरा में खेल कांप्लेक्स के लिए विभाग के नाम उपलब्ध हो चुकी भूमि तथा जलालाबाद में योजना के क्रियान्वयन की जानकारी दी। इससे पूर्व परगाई ने क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी भगवान दास, देवदत्त, राम प्रताप, स्वामी दयाल, अरविंद मिश्रा आदि के साथ डॉ. उस्मानी का फूल मालाएं पहनाकर और बुकें देकर स्वागत किया।