फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Youth unconscious from snakebite dies after attempt at traditional treatment.

Shahjahanpur News: सर्पदंश से बेहोश युवक की देसी इलाज के फेर में हो गई मौत

Wed, 05 Aug 2026 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Youth unconscious from snakebite dies after attempt at traditional treatment.
जलालाबाद। मुड़िया खुर्द गांव में सोमवार की रात फसल की रखवाली के लिए खेत में बने मचान पर लेटे 18 वर्षीय धनवीर कुशवाहा को सांप ने डस लिया। घर जाने पर परिजन उसका देसी इलाज कराने में जुट गए। शाम तक उस पर बेहोशी छाने लगी। बाद में उसे सीएचसी ले जाने पर डॉक्टर ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

धनवीर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उसके पिता बच्छराज की कई साल पहले मौत हो चुकी है। उनके पांच बेटों में धनवीर तीसरे नंबर का था। परिजनों ने बताया कि वह रोज की तरह सोमवार शाम धान की फसल की रखवाली के लिए खेत पर गया और वहां बने मचान पर लेट गया। देर रात करीब तीन बजे सांप ने उसके कान में डस लिया। पहले वह कुछ समझ नहीं पाया। बाद में वहां सांप दिखने पर वह घर आया और सारी बात बताई। सोमवार दोपहर तक वह सभी उसका देसी इलाज कराने में लगे रहे। शाम को हालत बिगड़ जाने पर उसे सीएचसी ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed