फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Youth took out bike rally before Parshuram Nishan Yatra

परशुराम निशान यात्रा से पहले युवाओं ने निकाली बाइक रैली

Wed, 05 Jan 2022 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Youth took out bike rally before Parshuram Nishan Yatra
जलालाबाद में बाइक रैली निकलाते युवा । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
जलालाबाद। भगवान परशुराम जन्मस्थली को रामायण सर्किट में शामिल कर उसे पर्यटन स्थल घोषित करने की मांग को लेकर पांच जनवरी को भगवान परशुराम निशान यात्रा निकाली जाएगी। मंगलवार को युवाओं ने बाइक रैली निकालकर लोगों से यात्रा में शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन

बाइक रैली की शुरुआत परशुराम मंदिर से मंदिर के महंत सत्यदेव पांडेय ने भगवान की पूजा अर्चना कर किया। नगर भ्रमण के बाद रैली का पुन: मंदिर पर समापन हो गया। इसके बाद मंदिर प्रांगण में हुई बैठक में राष्ट्र स्वाभिमान ट्रस्ट के संयोजक अशित पाठक ने कहा कि जन्मस्थली से जुड़ी मांगों को लेकर एक महीने से नगर में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। पांच जनवरी को भगवान परशुराम निशान यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन

बोले- जन्मस्थली नहीं तो वोट नहीं के नारे व संकल्प के साथ हम सब मिलकर आगे बढ़ेंगे। आनंद पांडेय, आलोक शुक्ला, अर्चित द्विवेदी, शिवम तिवारी, वीटू गुप्ता, अवनीश द्विवेदी, संजीव गुप्ता, आशू दीक्षित, उमेश श्रीवास्तव, सोमशेखर, हर्षित द्विवेदी, संजीव भारद्वाज, राकेश दीक्षित, जगमोहन शुक्ला, अमन मिश्रा, संजू मिश्रा, अभय शुक्ला, नैतिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed