{"_id":"65c15ac3e5ed576d4707d114","slug":"youth-preparing-for-police-recruitment-consumed-poison-condition-critical-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-112868-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवक ने जहर खाया, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवक ने जहर खाया, हालत गंभीर
Tue, 06 Feb 2024 03:31 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 06 Feb 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
तिलहर। पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहे एक युवक ने सोमवार को सल्फास की गोलियां निगल लीं। हालत बिगड़ने पर कोचिंग के अध्यापक ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। गंभीर हालत में परिजन उसे बरेली ले गए हैं।
थाना क्षेत्र के गांव पिथनापुर निवासी देवेंद्र यादव का इकलौता 20 वर्षीय पुत्र मोनू यादव नगर की एक एकेडमी में पुलिस में भर्ती की कोचिंग कर रहा है। सोमवार दोपहर करीब दो बजे अचानक मोनू क्लास रूम से मैदान में आ गया। वहां क्रिकेट खेल रहे बच्चों ने उसे मैदान में पड़ा देखकर एकेडमी में बताया। आनन-फानन लोगों ने मोनू को सीएचसी में भर्ती कराया। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। हालत नाजुक होने पर परिजन उसे नगर के एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां से परिजन उसे बरेली के एक निजी अस्पताल में ले गए। मोनू की हालत गंभीर बनी हुई है। मोनू के आत्मघाती कदम उठाने के बारे में परिजन कोई जानकारी नहीं दे पा रहा है। संवाद