फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Youth power should move forward with positive thinking and a spirit of service: Munish

युवा शक्ति सकारात्मक सोच और सेवाभाव से आगे बढ़े : मुनीश

Thu, 27 Aug 2026 11:10 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Youth power should move forward with positive thinking and a spirit of service: Munish
शाहजहांपुर में आरएसएस के कार्यक्रम में भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते कुलपति व अन
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शाहजीपुर महानगर की ओर से स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने राष्ट्र, समाज और संस्कृति से जुड़े विषयों पर चर्चा की। कहा कि युवाशक्ति सकारात्मक सोच ओर सेवाभाव से आगे बढ़े।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हुए कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रांत कार्यकारिणी सदस्य मुनीश ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं से अपने व्यक्तित्व का विकास करते हुए समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि युवा शक्ति सकारात्मक सोच, अनुशासन, संस्कार एवं सेवाभाव के साथ आगे बढ़े तो देश को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
विश्वविद्यालय के कुलपति पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को समझने तथा उन्हें निभाने के लिए प्रेरित किया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। महानगर कार्यवाह नवनीत के संचालन में हुए कार्यक्रम में जयशंकर ओझा, डॉ. आलोक, डॉ. सुखदेव, रवींद्र, रामकुमार जी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed