फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Youth injured in road accident dies during treatment.

Shahjahanpur News: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Tue, 13 Oct 2026 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in road accident dies during treatment.
खुटार। अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर घायल मोहल्ला नौगवां कोट निवासी अनिल कुमार (26) की इलाज के दौरान राजकीय मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।
विज्ञापन

अनिल कुमार के भाई विनोद कुमार ने बताया कि अनिल 11 अक्तूबर की शाम सात बजे टहलने निकले थे। खुटार गोला रोड पर एक गैराज के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से अनिल गंभीर घायल हो गए थे। रविवार रात में ही इलाज के दौरान अनिल कुमार ने दम तोड़ दिया। अनिल की मौत से भाई विनोद कुमार, मां प्रेमवती का रो-रोकर बुरा हाल है। डेढ़ वर्ष पहले अनिल के भाई गुड्डू की मौत हो गई थी। वह मजदूरी कर परिवार की गुजर बसर में सहयोग करते थे। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
------------------------------
विज्ञापन

स्कूटी और कार की टक्कर, बाल-बाल बचे चालक



कांट। जलालाबाद-शाहजहांपुर हाईवे पर जमौर गांव के पास मंगलवार को कार और स्कूटी की टक्कर हो गई। कार सवार जलालाबाद निवासी शिवम तिवारी परिवार समेत शाहजहांपुर आ रहे थे। स्कूटी सवार युवक भी शाहजहांपुर की ओर जा रहा था। हादसे में दोनों वाहनों के चालक और कार में सवार लोग बाल-बाल बच गए। सीओ शुभम वर्मा ने बताया कि ओवरटेक करने के दौरान दोनों वाहनों की टक्कर हुई। हादसे में किसी को चोट नहीं आई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------
कार की टक्कर से महिला घायल, चालक पर रिपोर्ट



शाहजहांपुर। तिलहर के गांव गोपालपुर निवासी आशीष ने चौक कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 10 अक्तूबर को साढ़ू राजवीर व रिश्तेदार लक्ष्मी के साथ अस्पताल जाने के लिए रोड पार कर रही थीं। इस बीच कार की टक्कर लगने से लक्ष्मी चोटिल हो गईं। चालक से हुई कहासुनी के बाद लोगों ने बीच-बचाव करा दिया। बाद में पता चला कि कार आवास विकास कॉलोनी के राजीव द्विवेदी की है। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
--------------------------------
वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो भाई गंभीर घायल



खुटार। अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार बंडा के गांव रायटांडा निवासी सौरभ दीक्षित और उनके भाई अनिकेत दीक्षित घायल हो गए। दोनों भाई किसी काम से पूरनपुर की ओर जा रहे थे। खुटार-पूरनपुर रोड पर गांव सिहुरा खुर्द कलां के पास हादसे की जानकारी पाकर हाईवे की एंबुलेंस से घायलों को खुटार सीएचसी लाया गया। हालत गंभीर होने के कारण दोनों भाइयों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। संवाद
-------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed