फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Youth from Lakhimpur dies under suspicious circumstances in Khutar.

Shahjahanpur News: खुटार में लखीमपुर के युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Tue, 08 Sep 2026 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Youth from Lakhimpur dies under suspicious circumstances in Khutar.
खुटार (शाहजहांपुर)। खुटार-पूरनपुर मार्ग पर गांव कुइयां के पास रविवार रात गंभीर रूप से घायल मिले लखीमपुर के थाना धौरहरा क्षेत्र के गांव नरेना बाबा बबुरी निवासी 25 वर्षीय छन्नू चौहान की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

रविवार रात करीब 12 बजे खुटार-पूरनपुर मार्ग पर गांव कुइयां के पास सड़क किनारे छन्नू गंभीर घायल हालत में पड़े मिले। उन्हें खुटार सीएचसी से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

युवक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर पुलिस ने उसकी पहचान छन्नू चौहान के रूप में की। सूचना पर परिजन खुटार पहुंचे। छन्नू के भाई टहलू ने बताया कि वह बाहर रहकर काम करते थे और परिवार की गुजर-बसर में मदद करते थे। उनकी शादी नहीं हुई थी। छह सितंबर की शाम छन्नू देहरादून काम करने जाने की बात कहकर घर से निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का मानना है कि देहरादून जाने के लिए छन्नू किसी बस में बैठे होंगे। बस के रास्ते में किसी ढाबे पर रुकने के दौरान सड़क पार करते समय किसी वाहन की टक्कर लगने से वह घायल हुए। हालांकि, युवक के घायल होने की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed