फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Youth from Dibiyapur commits suicide by jumping in front of a train in Fatehgarh.

Shahjahanpur News: दिबियापुर के युवक ने फतेहगढ़ में ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

Tue, 04 Aug 2026 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Youth from Dibiyapur commits suicide by jumping in front of a train in Fatehgarh.
मृतक जितिन का फाइल फोटो।
जलालाबाद। दिबियापुर गांव के 24 वर्षीय जितिन की रविवार शाम फर्रुखाबाद जिले के फतेहगढ़ में जिला जेल क्राॅसिंग के पास संदिग्ध हालात में ट्रेन से कटकर मौत हो गई। वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक जितेंद्र पाल का छोटा भाई था।
विज्ञापन

फतेहगढ़ पुलिस के अनुसार रविवार की शाम करीब 6:30 बजे जितिन को कुछ लोगों ने कानपुर हाईवे पर जिला जेल की क्राॅसिंग के पास ठाकुरद्वारा मंदिर के पास बैठे देखा था। इसी दौरान कासगंज से लखनऊ जा रही पैसेंजर ट्रेन आने पर वह उसके आगे कूद गया। हादसे के बाद लोगों ने देखा कि यह वही युवक था जो कुछ देर पहले मंदिर पर बैठा था।
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने के बाद जितिन का शव करीब 50 मीटर दूर तक घिसटता चला गया। काफी देर तक उसकी पहचान भी नहीं हो सकी। पुलिस ने हादसे में क्षतिग्रस्त हुए जितिन के मोबाइल का सिम अपने मोबाइल में डालकर घरवालों को सूचना दी। जितिन के भाई जितेंद्र पाल ने बताया कि वह कुछ दिन से मानसिक रूप से परेशान दिख रहा था, लेकिन पूछने पर उसने कोई बात नहीं बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को दोपहर वह बीसीए में प्रवेश के बारे जानकारी करने की बात कहकर घर से निकला था। वह फतेहगढ़ किसके साथ गया, यह घरवालों को नहीं पता है। जितिन ने वर्ष 2023 में इंटर की परीक्षा पास की थी और नीट की तैयारी में लगा था। वह अपने दो भाइयों में छोटा था। उसकी तीन बहने हैं। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed