फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Youth from Bihar going to Ghaziabad fell from the train, lost his life

Shahjahanpur News: गाजियाबाद जा रहा बिहार का युवक ट्रेन से गिरा, गई जान

Wed, 28 Aug 2024 03:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 28 Aug 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
Youth from Bihar going to Ghaziabad fell from the train, lost his life
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। तिलहर और कटरा के बीच गांव बीरमपुर के सामने रेलवे फाटक संख्या 339 के पास एक युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। वह अपने साथियों के साथ बिहार से गाजियाबाद जा रहा था। परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचकर मृतक की शिनाख्त की।
विज्ञापन


मंगलवार को रेलवे क्राॅसिंग गेट संख्या 339 के पास अप और डाउन लाइन के बीच में शव पड़ा था। उसके सिर में चोट का निशान था। मेमो आने के बाद स्टेशन मास्टर जगदीश भट्ट ने पुलिस को सूचना दी। दोपहर बाद बिहार के किशनगंज जिले के गरभंडाला थाना क्षेत्र के गांव भुरजिमिना निवासी फरीद (27) के रूप में शव की शिनाख्त परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पर आकर की। परिजनों ने बताया कि फरीद गाजियाबाद में एक फैक्टरी में काम करते थे। ट्रेन में फरीद के साथ गांव के अन्य युवक भी थे। बरेली में जब ट्रेन पहुंची तो साथियों को फरीद नहीं मिले, तब उन्होंने जीआरपी को सूचना दी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed