{"_id":"6a48106ca732da29f5068d7a","slug":"youth-from-another-community-caught-while-taking-away-a-teenage-girl-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-177970-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: किशोरी को ले जा रहे दूसरे समुदाय के युवक को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: किशोरी को ले जा रहे दूसरे समुदाय के युवक को पकड़ा
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)। पुवायां रोड से 14 साल की किशोरी को जबरन ई-रिक्शा पर बैठाकर मैलानी की ओर जा रहे युवक को किशोरी की बहन ने पीछाकर पकड़ लिया। युवक का भाई डेढ़ लाख रुपये लेकर भाग निकला। मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि आरोपी उसकी पुत्री का धर्मांतरण कराना चाहते थे और गाली-गलौज भी किया गया है।
क्षेत्र के गांव में रहने वाली अनुसूचित जाति की महिला ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ एक ईंट भट्ठे पर ईंट पथाई करती थी। भट्ठे पर मजदूरी कर रहे लखीमपुर के थाना हैदराबाद के गांव सौखिया निवासी आजाद, आजाद के भाई शकील की उसकी पुत्री से जान-पहचान हो गई। काम खत्म होने पर महिला परिजनों के साथ घर आ गई। शुक्रवार को आजाद और शकील ई-रिक्शा से किशोरी के गांव पहुंचे। आजाद के कॉल करने पर किशोरी घर में रखे मजदूरी के डेढ़ लाख रुपये लेकर आ गई।
तीनों ई-रिक्शा से खुटार की ओर आ रहे थे। गांव रामपुरकलां में किशोरी की मंझली बहन ने देख लिया और दूसरे ई-रिक्शा से पीछा कर खुटार के पास ई-रिक्शा रुकवा लिया। बहन ने किशेारी को साथ ले जाने की कोशिश की तो आरोपी उसे पीटने लगे। सूचना पाकर हिंदू संगठनों के लोग भी मौके पर पहुंचे और आजाद को पकड़कर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
शकील डेढ़ लाख रुपये और ई-रिक्शा लेकर भाग निकला। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंची और आजाद को थाने ले आई। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि मामले में किशोरी की मां की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।