{"_id":"6a0c9e04e7da710a1507afe2","slug":"youth-drowns-while-fishing-at-bhundi-ghat-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-173797-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: भुंडी घाट पर मछली पकड़ने गए युवक की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: भुंडी घाट पर मछली पकड़ने गए युवक की डूबने से मौत
विज्ञापन
अशोक का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
खुदागंज (शाहजहांपुर)। पीलीभीत जिले की तहसील बीसलपुर क्षेत्र के गांव मीरपुर मुसैली निवासी 22 वर्षीय अशोक की मंगलवार सुबह भुंडी घाट पर मछली पकड़ने के दौरान डूबने से मौत हो गई।
अशोक गांव के सलमान, अरबाज, हासिम के साथ भुंडी घाट पर मछली पकड़ने के लिए गया था। अशोक पहले नदी में घुसा तो सुरक्षित बाहर आ गया, लेकिन जब दोबारा नदी में उतरा तो डूब गया। इसके बाद साथियों ने उसकी तलाश कर बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।
अशोक की मौत की खबर सुनते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार, अशोक के पिता शिवदयाल की करीब 10 वर्ष पूर्व ही मौत हो चुकी है। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। उनकी तीन बहनें हैं। थाना प्रभारी राकेश कुमार मौर्य ने बताया कि युवक की मछली पकड़ते समय पानी में डूबने से मौत हुई है।