{"_id":"66e32bb8b009be27f30c0af8","slug":"youth-doing-survey-caught-released-after-investigation-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-127000-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सर्वे कर रहे युवकों को पकड़ा, जांच के बाद छूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सर्वे कर रहे युवकों को पकड़ा, जांच के बाद छूटे
Thu, 12 Sep 2024 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 12 Sep 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मोहल्ला ब्रज बिहार कॉलोनी में दो युवक कॉलोनी में सर्वे कर रहे थे। शक होने पर लोगों ने उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।
दोनों युवक लोगों के मकानों के फोटो खींच रहे थे। मामला संदिग्ध लगने पर अधिवक्ता शिवम शुक्ला ने दोनों से सर्वे करने का कोई प्रमाण पत्र या आईडी मांगी। युवकों ने बताया कि वे लखनऊ की एक प्राइवेट संस्था की ओर से घरों का सर्वे कर रहे हैं। दोनों सीतापुर के रहने वाले हैं। कोई प्रमाण नहीं मिलने पर मोहल्ले के लोग संतुष्ट नहीं हुए। दोनों को बुलाकर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। चौक कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया कि युवक के संस्था के मैनेजर को बुलाया गया। मैनेजर ने बताया कि उनकी संस्था घर-घर जाकर लोगों का सर्वे कर रही है कि कितने लोग परिवार में नौकरी में हैं, कितने बेरोजगार हैं। उनको सरकार की ओर से यह प्रोजेक्ट मिला है। कंपनी के कागजात देखने के बाद दोनों युवकों को छोड़ दिया गया।