{"_id":"68fd232cf49da947d400fca7","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-155907-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: युवक की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: युवक की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
मृतक सीटू का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
जलालाबाद। एत्मादपुर गांव में अमर सिंह के 21 वर्षीय बेटे अतुल कुशवाहा की शनिवार तड़के संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार उसकी बीमारी के कारण मौत हुई है। उन्हाेंने शव का पोस्टमाॅर्टम कराने से भी इन्कार कर दिया। शुक्रवार रात इसी गांव की एक युवती की सड़क हादसे में मौत पर ग्रामीणों ने बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर जाम लगा दिया था। इसलिए पहले से सतर्क पुलिस युवक की मौत की जानकारी पाते ही गांव पहुंच गई।
अतुल के बड़े भाई मित्तल के अनुसार शनिवार की रात करीब दो बजे उसके भाई के पेट में तेज दर्द उठा। रविवार को सुबह चार बजे वे लोग उसे लेकर नगर के एक नर्सिंग होम पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे सरकारी अस्पताल ले जाने की सलाह दी। सुबह पांच बजे वे लोग अतुल को लेकर सीएचसी पहुंचे, लेकिन यहां डॉक्टरों ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पिता अमर सिंह ने बताया कि अतुल शराब पीने का आदी था और शनिवार की रात उसने ज्यादा शराब पी ली। सीएचसी से मेमो पहुंचने पर प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर सहित बड़ी संख्या में पुलिस गांव जा पहुंची और जांच कर शव का पोस्टमाॅर्टम कराने के लिए कहा।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घरवालों के पोस्टमाॅर्टम कराने से इन्कार करने पर शव का पंचनामा भरकर उन्हें सौंप दिया गया। शुक्रवार को इसी गांव के महेश की बेटी महिमा की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इस मामले में महेश सहित अन्य परिजनों ने महिमा की हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए अपने दामाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर फर्रुखाबाद हाईवे पर जाम लगा दिया था।
शनिवार सुबह अफवाह फैल गई कि जाम खुलवाने के लिए पुलिस द्वारा लोगों को खदेड़े जाने के दौरान गिर जाने से अतुल को चोट लग गई और इसी वजह से उसकी मौत हुई है।
--
खीरी के युवक ने संदिग्ध हालात में दम तोड़ा
शाहजहांपुर। लखीमपुर खीरी जिले के पसगवां थाना क्षेत्र के बड़वारीमांग गांव निवासी 25 वर्षीय सुनील कुमार की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि पिछले साल सुनील के पिता राधेश्याम को पैरालिसिस का अटैक पड़ा था। पिता की दवा लेने के लिए सुनील कुमार शुक्रवार शाम ऑटो से मोहम्मदी गए थे। शाम करीब छह बजे वह बेहोशी की हालत में गांव के बाहर पड़े मिले। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन सुनील को मोहम्मदी सीएचसी ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें राजकीय मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया।
यहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि कुछ समय पहले सुनील की पत्नी पूजा की मौत हो चुकी है। बेटे अंकुल की जिम्मेदारी परिवार पर आ गई है। मेडिकल कॉलेज चौकी इंचार्ज विनय कुमार ने बताया कि मामला पसगवां क्षेत्र का है। यहां उनकी मौत हुई है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- --
संदिग्ध हालात में महिला की भी मौत
निगोही। जेवा गोटिया गांव निवासी अशोक की 30 वर्षीय पत्नी सीटू की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। अशोक ने बताया कि पत्नी पिछले तीन माह से बुखार के कारण बीमार चल रही थी। उसका इलाज निगोही कस्बे के निजी चिकित्सक से चल रहा था। शुक्रवार को पत्नी दवाई लेकर आई थी। शनिवार सुबह अचानक पत्नी की तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाने से पूर्व उसकी मौत हो गई। उसकी दो पुत्रियां हैं। पत्नी का मायका सीतापुर के थाना महोली के ग्राम छैलिया में है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि महिला की मौत बीमारी से हुई है। मायके पक्ष के लोगों ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से इन्कार कर दिया है। संवाद