{"_id":"6a11939b084996c7320b9ce6","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-in-shahjahanpur-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Sat, 23 May 2026 05:16 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 23 May 2026 05:16 PM IST
सार
शाहजहांपुर के जलालाबाद में एक युवक का शव उसके ही घर में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला बताया है। हालांकि युवक के परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता सके।
विज्ञापन
आशीष का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
विस्तार
शाहजहांपुर के जलालाबाद में सराय साधो संपर्क मार्ग पर स्थित रेणुका धाम कॉलोनी में शुक्रवार रात राम अवतार के पुत्र आशीष शर्मा (20 वर्ष) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घर के अंदर बैठक में उसका शव फंदे से लटका मिला। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौहान पुलिस के साथ गांव पहुंचे, लेकिन तब तक घरवाले फंदे पर लटका शव नीचे उतार चुके थे।
विज्ञापन
आशीष के भाई आदेश शर्मा ने बताया कि रात करीब नौ बजे बिजली नहीं होने के कारण सभी लोग छत पर मौजूद थे। इसी दौरान उसका छोटा भाई आशीष शर्मा शौच जाने के लिए कहकर नीचे चला गया। करीब एक घंटे तक वापस नहीं आने पर मां ने उसे आवाज लगाई, लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। बाद में वह नीचे गए तो आशीष को बेड शीट के फंदे से पंखे में लटका देखा। आदेश की चीख सुनकर घरवाले भी छत नीचे आ गए और पड़ोसियों की मदद से शव को उतारा।
विज्ञापन
आशीष शादी समारोह में खाना बनाने का काम करता था और चार भाइयों में सबसे छोटा तथा अविवाहित था। प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौहान ने बताया कि प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। घरवालों से आत्महत्या का कारण पता नहीं लग सका है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन