फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Youth dies under suspicious circumstances; body found on the tracks.

Shahjahanpur News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पटरी पर पड़ा मिला शव

Sat, 25 Jul 2026 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances; body found on the tracks.
रोजा/शाहजहांपुर। हरदोई के थाना लोनार क्षेत्र के गांव सोनेपुर निवासी 35 वर्षीय इच्छाराम की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बृहस्पतिवार की रात उनका शव रोजा क्षेत्र में गांव जिंदीनगर के पास रेलवे पटरी पर पड़ा मिला।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, इच्छाराम परिवार के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। 20 जुलाई को उनके साले नीरज की शादी थी, इसलिए वह पत्नी विमला व चार वर्षीय बेटे राम के साथ शादी से तीन-चार दिन पूर्व ही अपनी ससुराल रोजा के बिलंदापुर गांव आ गए। शादी के कार्यक्रम के बाद ससुराल वालों के कहने पर कुछ दिन के लिए यहीं रुक गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम वह घर से टहलने के लिए निकले, लेकिन वापस न पहुंचने पर परिजनों को उनकी चिंता हुई। परिवार के लोगों ने उनकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। आधी रात के बाद पुलिस के जरिये परिजनों को उनकी मौत की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे परिजन उनके शव को देख बिलख पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रात साढ़े 12 बजे रोजा रेलवे स्टेशन से पं. रामप्रसाद बिस्मिल स्टेशन व रोजा स्टेशन के मध्य ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत का मेमो प्राप्त हुआ था। पहचान के बाद परिजनों ने बताया कि वह शराब पीने के आदी थे। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि अभी परिजनों की ओर से कोई आरोप नहीं लगाया गया है। तहरीर प्राप्त होने पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed