{"_id":"656b7f7f40485775f90e3457","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-allegation-of-poisoning-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-9179-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, जहर खिलाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, जहर खिलाने का आरोप
Sun, 03 Dec 2023 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 03 Dec 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
अंकित का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। निगोही में संदिग्ध हालात में एक युवक की मौत हो गई। उसके ताऊ ने गांव में रहने वाले भाई-बहन पर शराब पिलाने के बाद जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगाया है।
निगोही थाना क्षेत्र के गांव झोतूपुर निवासी रामऔतार ने बताया कि उनके भाई और भाभी की कई वर्ष पहले मौत हो गई थी। उनका भतीजा अंकित (22) उनके पास रहता था। वह मध्यप्रदेश में प्राइवेट नौकरी करता था। दिवाली पर छुट्टी पर आया था। आरोप है कि शुक्रवार दोपहर तीन बजे गांव का एक युवक अंकित को बुलाकर अपनी बहन के घर ले गया। युवक ने पहले अंकित को शराब पिलाई। इसके बाद उसे जहर खिला दिया। हालत बिगड़ने पर आरोपी ने मोबाइल फोन पर कॉल कर जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने भतीजे को कस्बे के एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी अशोक सिंह ने बताया कि आरोपों की जांच कराई जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।