{"_id":"61fa7e39b20d4f37561c72d7","slug":"youth-dies-in-accident-near-anta-crossroads-shahjahanpur-news-bly474237352","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंटा चौराहे के पास हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंटा चौराहे के पास हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन
विमलेश कुमार का फाइल फोटो
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के अंटा चौराहा के पास जनपद लखीमपुर खीरी के थाना पसगवां के नियुली गांव का विमलेश हादसे में घायल हो गया। उसके दोस्तों ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। आशंका जताई जा रही है कि वाहन से टक्कर में उसकी मौत हुई है।
श्रीपाल का 30 वर्षीय पुत्र विमलेश पैना ट्रांसमिशन में कार्यरत ठेकेदार के अधीन बिजली के टॉवरों पर मजदूरी करता था। मंगलवार शाम को विमलेश पुराने अस्पताल के पास स्थित हॉस्टल में गांव के दो दोस्तों से मिलने आया था। रात दस बजे खाना खाने के बाद वापस जाने के लिए हास्टल से निकला था। कुछ दूरी पर अंटा चौराहे के पास हादसे में बाइक सवार विमलेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके पास मिले मोबाइल फोन से टेंपो चालक ने दोस्तों को सूचना दी।
खबर के कुछ देर बाद पहुंचे दोस्त विमलेश को प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे। गंभीर हालत होने पर वहां डाक्टर ने हाथ खड़े कर दिए। उसके बाद उसे राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां रात ढाई बजे विमलेश की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक विमलेश के बहनोई सुनील ने बताया कि हादसे के कई घंटे बाद विमलेश की मौत के बाद दोस्तों ने परिजनों को खबर दी। विमलेश की बाइक भी ज्यादा क्षतिग्रस्त नहीं है। उसमें हल्की खरोंच मिली है। विमलेश का वर्ष 2015 में पूनम से विवाह हुआ था। उसका एक वर्ष का बेटा कार्तिक है।