{"_id":"67a902334c4ba5758408c20f","slug":"youth-dies-in-accident-in-balrampur-commotion-in-katra-police-station-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-137410-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बलरामपुर में युवक की हादसे में मौत, कटरा के थाने में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बलरामपुर में युवक की हादसे में मौत, कटरा के थाने में हंगामा
Mon, 10 Feb 2025 12:59 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 10 Feb 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा में थाने में तहरीर देते मृतक के परिजन। संवाद
- फोटो : संवाद
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। फीलनगर स्थित श्याम सिंह (35) की बलरामपुर जिले में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। कस्बे में शव आने पर परिजनों ने गद्दा फैक्टरी पर वेतन न देने का आरोप लगाते हुए थाने में हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया।
ग्राम देवनगर गौटिया निवासी श्याम सिंह फीलनगर गांव में स्थित गद्दा फैक्टरी में काम करते थे। सात फरवरी को बलरामपुर जिले के गैसडी थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई थी। रविवार की सुबह दस बजे उनका शव पोस्टमॉर्टम के बाद घर लाया गया। यहां परिजनों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए।
श्याम सिंह के शव को घर में रखकर परिजन कटरा थाने में पहुंच गए और गद्दा फैक्टरी के स्वामी चांद बाबू के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की बात कही तो परिजन भड़क गए और शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
मृतक की पत्नी कन्यावती ने बताया कि गद्दा फैक्टरी के मालिक ने छह महीने से वेतन नहीं दिया है। उनका 90 हजार रुपये बकाया है। पुलिस ने चांदबाबू को कॉल कर संपर्क साधा तो उसने सारे आरोप बेबुनियाद बताए। इंस्पेक्टर ने बताया कि चांद बाबू रिश्तेदार की गमी में बदायूं गए हैं। उनके आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी। यह बात सुनकर परिजन शांत हो गए। पुलिस ने सुरक्षा घेरे में शव का अंतिम संस्कार कराया है।