{"_id":"6a78b90640abfb9e930460f8","slug":"youth-dies-after-coming-into-contact-with-the-current-flowing-through-an-electric-fence-wire-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-181324-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: झटका मशीन के तार से प्रवाहित करंट की चपेट में आकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: झटका मशीन के तार से प्रवाहित करंट की चपेट में आकर युवक की मौत
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। धर्मपुर गांव में रविवार शाम धान की फसल में खाद डालने गए विनोद मौर्य (35) पास के खेत में झटका मशीन के तार से प्रवाहित करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। घर वाले उन्हें तत्काल पास के गांव आलमपुर में एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां डॉक्टर ने परीक्षण कर विनोद को मृत घोषित कर दिया।
छुट्टा पशुओं से फसल बचाने के लिए एक किसान ने विनोद के खेत के पास स्थित अपने खेत में चारों ओर तारों की बाड़ लगाकर उसमें बैटरी से चलने वाली झटका मशीन का करंट छोड़ रखा था। वह किसान उस दौरान बिजली चालित नलकूप से अपने खेत में सिंचाई कर रहा था। इसी दौरान नलकूप की लाइन का तार झटका मशीन के तारों के संपर्क में आने से उनमें भी हाई वोल्टेज करंट प्रवाहित होने लगा।
इससे बेखबर विनोद जैसे ही तारों की बाड़ के पास पहुंचे, उन्हें करंट लग गया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि विनोद की मौत पड़ोसी किसान के खेत में चल रहे नलकूप की लाइन से झटका मशीन के तार में आए बिजली के करंट से हुई है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद