फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   youth died by hanging with t shirt

संदिग्ध हालात में ग्रिल में लटकने से युवक की मौत

Thu, 05 May 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Thu, 05 May 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
youth died by hanging with t shirt
संदिग्ध हालात में ग्रिल में लटकने से युवक की मौत 
छोटी लाइन रेलवे स्टेशन के गेट के पास चहारदीवारी पर लगी लोहे की ग्रिल में बुधवार की सुबह टीशर्ट से एक युवक का शव लटका मिला। जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक जय शंकर सिंह ने बताया कि शव की हालत देखकर लगा रहा था कि युवक ने ग्रिल पर चढ़कर उतरने का प्रयास किया, तभी उसकी टीशर्ट नुकीली ग्रिल में फंस गई। जिससे टीशर्ट से उसका गला कसने से मौत हो गई। सुबह शव मिलने की सूचना पर मौके पर काफी भीड़ इकट्ठी हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी उसकी मौत टीशर्ट के फंदे की वजह सांस रुकने से हुई है। 
विज्ञापन

ढकाताल रेलवे कॉलोनी निवासी बाबूलाल रोजा रेलवे स्टेशन पर शंटिग मास्टर के पद पर तैनात हैं। उनका बड़ा बेटा 25 वर्षीय अमित कुमार रेलवे में एक ठेकेदार के साथ काम करता है। परिवार वालों के मुताबिक अमित शराब का आदी था। रात करीब दस बजे अमित अपनी छोटी बहन शोभा सौ रुपये मांगकर घर से शराब पीने गया था। बाबूलाल ड्यूटी पर गए हुए थे। जब देर रात तक अमित वापस नहीं आया तो बड़े भाई पवन ने उसे तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा। सुबह घर आने के बाद बाबूलाल ने अमित की तलाश शुरू कर दी। छोटी लाइन रेलवे स्टेशन पर शव मिलने की सूचना पर परिवार वाले पहुंच गए और शव की पहचान अमित के रूप में की। अमित के शव मिलने की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed