फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Youth demands employment, inflation, even animals are in the Choupal, election issues

चुनावी चौपालः युवा मांगे रोजगार, तो महंगाई, छुट्टा पशु भी चौपाल में हैं चुनावी मुद्दे

Thu, 03 Feb 2022 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 01:43 AM IST
विज्ञापन
Youth demands employment, inflation, even animals are in the Choupal, election issues
खुटार। खुटार ब्लाक में एक भी कन्या इंटर कालेज नहीं है। काफी समय से मांग उठने के बाद भी मंडी समिति, बस स्टैंड का सपना अधूरा पड़ा है। ऐसे में चौपाल पर चुनावी चर्चा में प्रदेश स्तर से लेकर स्थानीय स्तर तक के मुद्दों पर चर्चा हो रही है। युवा जहां रोजगार की बात करते हैं, तो किसान पशुओं की समस्या से निजात की बात करते हैं। चौपाल में युवा मतदान को जरूरी बताते हुए कहते है कि सभी को मतदान जरूर करना चाहिए। बुधवार को खुटार में लगी चौपाल में भी चुनावी चर्चा में तमाम मुद्दों पर बात हो रही थी।
विज्ञापन

खुटार के मोहल्ला रायटोला निवासी मनोज शर्मा ने कहा कि हम सभी अपने अधिकारों की बात करते नहीं थकते, जब देखो तब अधिकारों की ही बात होती रहती है। अब वोट डालने का अधिकार सभी को समान रूप से दिया तो लोग उसको गंभीरता से नहीं लेते। 14 फरवरी को अधिकार दिवस के रूप से मतदान अवश्य किया जाना चाहिए। बिना किसी स्वार्थ के अच्छे उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करें और अपने संविधान के प्रति ईमानदारी प्रदर्शित करें। गांधीनगर निवासी नवनीत दीक्षित ने कहा कि सरकार ऐसी हो जो आम आदमी का भला कर सके। निम्न तबके का आदमी अपने परिवार का भरण-पोषण कर सके और उसके बच्चे शिक्षित हो सकें।
विज्ञापन

उच्च वर्ग के लिए तो योजनाएं आती ही रहती हैं, जरूरत मध्यम और निम्न वर्ग को रोजगार से जोड़ने की है। कपिल मिश्रा ने कहा कि गांवों में छुट्टा पशुओं की समस्या है। सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए। इसके अलावा युवाओं को रोजगार पर भी फोकस किया जाना चाहिए। देवस्थान निवासी जीशान ने कहा कि सरकार ऐसी हो जो सभी वर्गों के लिए काम करे और योजनाओं का लाभ आम आदमी तक पहुंचे ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए। सरकार डीजल, खाद्य तेल सहित रोजमर्रा की जरूरतों पर महंगाई कम करने वाली होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिमी गढ़ी निवासी अश्वनी त्रिवेदी ने कहा कि पार्टियां चुनाव के समय बड़े बड़े वायदे करती हैं, लेकिन चुनाव के बाद वायदे भूल जाते हैं। ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए कि घोषणा पत्र में किए वायदे पूरे करने की बाध्यता हो। कोट निवासी विक्की सिंह ने कहा कि प्रदेश में गुंडई कम हुई है, लेकिन महंगाई बढ़ी है। बेरोजगारी भी चरम पर है। लोगों को रोजगार देने वाली सरकार होनी चाहिए। गांव गेहुंआ उमा निवास मिश्रा ने कहा कि सभी पार्टियां एक जैसी हैं। ऐसे में स्थानीय स्तर पर जो नेता शिक्षित हो, लोगों के सुख दुख में काम आए, उसे चुनना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed