{"_id":"69cac83385fe7247cb06a4b4","slug":"youth-caught-stealing-steel-rods-and-handed-over-to-police-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-169374-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सरिया चोरी करते युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सरिया चोरी करते युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा
विज्ञापन
पुवायां। सरिया चोरी करते युवक को पकड़े जाने के बाद पूछताछ में कबाड़ व्यापारी का नाम सामने आया। पुलिस कबाड़ व्यापारी को थाने लाई लेकिन बिना कार्रवाई के छोड़ दिया।
पुवायां के मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी पुष्पेंद्र सिंह का मकान बन रहा है। सोमवार को पुष्पेंद्र ने सरिया चोरी करते गांव टकेली के युवक को पकड़ लिया। इसके बाद पुष्पेंद्र ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।
पुष्पेंद्र ने नामजद तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। आरोपी को मंडी चौकी ले जाकर पूछताछ की गई तो चोरी की सरिया खरीदने में एक कबाड़ व्यापारी का नाम सामने आने पर पुलिस उसे भी पकड़ लाई। कबाड़ से सरिया भी बरामद हो गई। दोनों को दिनभर मंडी पुलिस चौकी में रखने के बाद शाम को बिना कार्रवाई के कबाड़ व्यापारी को छोड़ दिया गया है। युवक पुलिस हिरासत में है, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद