फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Youth beaten to death in a dispute over flour mill

आटा चक्की को लेकर हुए विवाद में युवक की पीटकर हत्या

Thu, 18 Aug 2022 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Youth beaten to death in a dispute over flour mill
कलान। थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी सतीश यादव (24) और उसके चचेरे भाई विपिन कुमार को बुधवार शाम आटा चक्की को लेकर हुए विवाद के बाद गंगोरा गांव के कुछ लोगों ने पीट दिया। मारपीट में घायल सतीश की मौत हो गई। उसका चचेरा भाई विपिन गंभीर रूप से घायल हो गया। सीओ जलालाबाद मस्सा सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर पूछताछ की है। मामले की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

सतीश यादव व उसका चचेरा भाई विपिन ट्रैक्टर पर आटा चक्की लगाकर गेहूं की पिसाई करते थे। सोमवार को वह पड़ोसी गांव गंगोरा में आटा चक्की लेकर गए थे। सतीश के चाचा बाचाराम के मुताबिक, गंगोरा गांव के कुछ लोग भी ट्रैक्टर पर आटा चक्की लगाकर गेहूं पीसते हैं। 15 अगस्त को उन्होंने सतीश को गांव में काम करने से मना किया था। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। मारपीट के बाद सतीश ने थाने में तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। बुधवार शाम साढ़े पांच बजे सतीश यादव व विपिन कुमार बदायूं-फर्रुखाबाद मार्ग पर स्थित जखिया गांव के पास आटा-चक्की लेकर जा रहे थे। तभी गंगोरा गांव के कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। लाठी-डंडों से उनकी पिटाई कर दी। विवाद के दौरान लाठी सतीश के सिर में लग गई। उसकी मौके पर मौत हो गई। शोरगुल होने पर आसपास के लोग आ गए। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। परिजन ने घायल विपिन को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस कार्रवाई करती तो नहीं जाती भतीजे की जान
मृतक के चाचा बाचाराम ने बताया कि पहले हुए विवाद में दी गई तहरीर पर अगर पुलिस ने कार्रवाई की होती तो शायद आज उसके भतीजे की जान नहीं जाती। कार्रवाई न होने से आरोपियों के हौसले बुलंद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन महीने पहले घर में हुआ था बेटे का जन्म
सतीश की मौत के बाद पत्नी रेखा देवी की गृहस्थी उजड़ गई। उसके घर में तीन महीने पहले ही बेटा सनी यादव पैदा हुआ था। उसकी एक दस साल की बेटी भी है।
चक्की को लेकर हुई मारपीट में सतीश की जान गई। दो दिन पहले हुए विवाद में तहरीर दिए जाने से एसओ कलान मना कर रहे हैं। तहरीर आने पर जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।- संजीव कुमार वाजपेयी, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed