{"_id":"6a135785cc8f78b54b067499","slug":"youth-attending-yajna-beaten-and-injured-report-filed-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-174229-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: यज्ञ में शामिल होने गए युवक को पीटकर किया घायल, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: यज्ञ में शामिल होने गए युवक को पीटकर किया घायल, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
देवकली। आठ दिन पहले रामदेवरी गांव में चल रहे श्री रुद्र महायज्ञ में शामिल होने गए पीलीभीत जिले के बिलसंडा क्षेत्र के गांव ओढ़ाझार निवासी अश्विनी से मारपीट के मामले में पुलिस ने रविवार को चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
अश्विनी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गत 17 मई को श्री रुद्र महायज्ञ में शामिल होने राम देवरी गांव गए थे। शाम को मेला देखने के दौरान गांव के जगदीश, उसके भाई संदीप, उसके एक रिश्तेदार और कमालपुर गांव के अंचल ने उन्हें रंजिशन घेर लिया और पीटा। इस दौरान एक आरोपी ने सिर पर लोहे की रॉड मारकर गंभीर रूप से घायल करा दिया।
सीएचसी से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किए जाने के कारण अश्विनी ने वहां इलाज कराने के बाद पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और जांच के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। संवाद