{"_id":"6a05f46f31a52eac030c56df","slug":"youth-arrested-by-police-for-luring-away-16-year-old-girl-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 16 साल की किशोरी को फुसलाकर ले गया था युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 16 साल की किशोरी को फुसलाकर ले गया था युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Thu, 14 May 2026 09:42 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 14 May 2026 09:42 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र में 28 साल का युवक 16 साल की किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। किशोरी के पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है।
पुवायां क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि नौ मई की रात दस बजे उनकी 16 वर्षीय पुत्री को खुटार के गांव माधौपुर निवासी सतेंद्र कुमार कहीं ले गया है। जानकारी होने पर वह सतेंद्र के घर गए तो वहां ताला पड़ा मिला। काफी तलाश करने पर भी पुत्री का पता नहीं चल सका है। थाना प्रभारी आरके रावत ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही थी।
बृहस्पतिवार को जानकारी मिली कि किशोरी और आरोपी युवक पुवायां बाईपास पर वाहन का इंतजार कर रहे हैं। महिला पुलिस की मदद से किशोरी को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। सतेंद्र का चालान कर दिया गया है। आरोपी के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट में पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई है।