फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Youth Accused of Threatening Someone on Social Media; FIR Registered

Shahjahanpur News: सोशल मीडिया पर युवक को धमकाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Sat, 25 Apr 2026 11:02 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Youth Accused of Threatening Someone on Social Media; FIR Registered
भावलखेड़ा। रंजिशन जान से मारने की धमकी देने की पुलिस से शिकायत करने पर आरोपी ने रौसर कोठी निवासी संतोष सिंह को सोशल मीडिया पर धमकाना शुरू कर दिया। इस मामले में थाना रामचंद्र मिशन पुलिस ने मोहल्ला ताहवरगंज निवासी अंकित सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

संतोष सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि आरोपी अंकित ने कुछ माह पूर्व उनका रास्ता रोककर जान से मारने की धमकी दी थी। उन्होंने पुलिस से इसकी मौखिक शिकायत की थी। तभी से वह आए दिन सोशल मीडिया के व्हाट्सएप प्लेटफार्म पर स्टेटस लगाकर उन्हें जान से मारने की धमकी देता है। उन्होंने आरोपी से जान माल का खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। इस बीच, दिलावरपुर भटकल गांव के कुलदीप सिंह ने एक व्यक्ति के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करते हुए धमकी देने की पुलिस को तहरीर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed