{"_id":"68f91bb78a602775170765fb","slug":"youth-accused-of-murder-70000-rupees-won-in-gambling-also-missing-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-155702-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: युवक की हत्या का आरोप, जुए में जीते 70 हजार रुपये भी गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: युवक की हत्या का आरोप, जुए में जीते 70 हजार रुपये भी गायब
विज्ञापन
शाहजहांपुर पोस्टमॉर्टम हाउस पर जानकारी देते नन्हे के परिजन। संवाद
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला बहादुरपुरा निवासी नन्हे यादव (40) की मौत के मामले में उसके भाई गुड्डू ने हत्या का आरोप लगाया है। गुड्डू का कहना है कि 70 हजार रुपये छीनकर भाई के साथ मारपीट की गई है।
गुड्डू ने बताया कि भाई नन्हे आरिफ की डेयरी पर काम करते थे। नन्हे दीपावली की रात से लापता थे। उनकी काफी तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लगा। देर शाम राजकीय मेडिकल कॉलेज गए। वहां भाई की जानकारी की।
वार्डों में भी जाकर देखा, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद मोर्चरी पर अज्ञात शव की पहचान नन्हे के रूप में की। दीपावली की रात नन्हे को एक महिला ने भर्ती कराया था। महिला ने अपना पता मोहल्ला लोधीपुर थाना रोजा लिखाया है।
विज्ञापन
आरोप है कि एक व्यक्ति ने भाई को पीटकर उनके 70 हजार रुपये छीन लिए। भाई का मोबाइल भी गायब है। गुड्डू ने बताया कि नन्हे चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। सदर इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। थाने में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।