फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Young Woman Beaten in Property Possession Dispute; Struck with a Stick on Sensitive Body Parts

Shahjahanpur News: मकान के कब्जे के विवाद में युवती को पीटा, नाजुक अंगों पर बरसाई लाठी

Mon, 18 May 2026 11:03 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Young Woman Beaten in Property Possession Dispute; Struck with a Stick on Sensitive Body Parts
निगोही (शाहजहांपुर)। क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को मकान के कब्जे को लेकर हुए विवाद में हमलावरों ने लाठी से युवती के नाजुक अंग पर प्रहार किए। युवती लहूलुहान होकर बेहोश हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती। मामले में थाने में नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

गांव निवासी व्यक्ति ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि करीब पांच दिन पहले कुछ लोगों ने उसके मकान पर कब्जा करने की नीयत से ताला डाल दिया। 17 मई को उसने मकान का ताला तोड़ दिया और परिवार समेत रहने लगा। सोमवार को पूर्वाह्न लगभग 11 बजे नौ लोग हाथों में लाठी-डंडे व हथियारों से लैस होकर आए और उनके घर में घुस पड़े।
विज्ञापन

हमलावरों ने उनकी पत्नी को पीटकर घायल कर दिया। मां की पिटाई होते देख उनकी बेटी बचाने आई। आरोपियों ने युवती को गलत नीयत से दबोच लिया और उसे पकड़कर बाहर ले आए। एक हमलावर ने उसकी पुत्री को उठाकर पटक दिया और नाजुक अंगों पर लाठी से प्रहार किए। इससे वह लहूलुहान होकर बेहोश हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस ने संज्ञान लिया। पुलिस ने प्रदीप यादव उर्फ हुंडू, संदीप यादव उर्फ गुड्डू, वीरेंद्र यादव, मुनेंद्र यादव, अरविंद यादव, सुखविंदर यादव, हवलदार यादव, कविता और साक्षी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

--
वीडियो का संज्ञान लेकर जांच की गई। इसमें मकान के कब्जे को लेकर विवाद की बात सामने आई है। नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कविता और साक्षी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
-देवेंद्र सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed