फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Young people can become voters by filling out Form 6 online or offline.

Shahjahanpur News: ऑनलाइन या ऑफलाइन फार्म-6 भरकर मतदाता बनें युवा

Tue, 16 Dec 2025 11:05 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Young people can become voters by filling out Form 6 online or offline.
शाहजहांपुर। अबसेंट, शिफ्टेड और डेड (एएसडी) सूची में डाले गए मतदाता 26 दिसंबर तक बीएलओ के पास फार्म जमा कराकर सूची में नाम बढ़वा सकते हैं। युवा मतदाता फार्म छह भरकर अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करा सकते हैं। फार्म छह ऑनलाइन भरे जाने के साथ ही बीएलओ के पास जमा करने का विकल्प भी है।
विज्ञापन

जिले में 23,15,538 मतदाता हैं। इसमें से 533070 मतदाता एएसडी सूची में शामिल हुए हैं। एएसडी मतदाताओं की संख्या कम करने के लिए बुधवार से विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

इसमें नोडल अधिकारियों के साथ बीएलओ अपने मतदेय स्थल पर जाकर लोगों को एकत्र करके एएसडी सूची पढ़ेंगे। कोई भी आपत्ति आने पर बीएलओ के पास फार्म जमा कराकर मतदाता सूची में नाम बढ़वाया जा सकता है। इसके साथ ही 22 दिसंबर को बीएलओ राजनीतिक दलों के बीएलए के साथ मतदेय स्थल पर बैठक करेंगे। इसमें मतदाता सूची में शामिल करने के लिए आपत्ति और सुझाव मांगे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
नए मतदाताओं के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प
एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूरा करने वाले युवा मतदाताओं को ऑनलाइन फॉर्म भरने की सुविधा दी गई है। फार्म-6 के ऑनलाइन आवेदन के लिए वेब पोर्टल voters.eci.gov.in पर जाएं। ऑफलाइन आवेदन के लिए बीएलओ के पास फार्म भरकर जमा करना होगा। इसमें मतदाता का जन्म प्रमाणपत्र, पासपोर्ट, शैक्षिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र आदि की कॉपी लगानी होगी। फार्म छह भरने के बाद मतदाता सूची में नाम शामिल हो जाएगा। 26 दिसंबर तक फार्म छह भरकर जमा करना होगा।

--
एएसडी सूची में मतदाताओं की संख्या कम कराने के लिए बुधवार को प्रत्येक मतदेय स्थल पर बीएलओ एएसडी सूची पढ़कर सुनाएंगे। अगर कोई मतदाता इसमें शामिल होगा तो उसका फाॅर्म जमा कराया जाएगा। फाॅर्म छह भरकर नए मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।
- रजनीश कुमार मिश्र, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed