{"_id":"6a4a96c0edde287e8d0f0294","slug":"young-motorcyclist-killed-after-being-run-over-by-a-truck-on-the-highway-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-178119-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हाईवे पर ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हाईवे पर ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
विपिन भारद्वाज का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। बरेली जिले के थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के ग्राम कुरतरा निवासी 32 वर्षीय विपिन भारद्वाज की रविवार सुबह थाना मीरानपुर कटरा क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सब्जी मंडी के सामने ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। वह ससुराल से अपने घर के लिए जा रहे थे। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है।
परिजनों के अनुसार, विपिन भारद्वाज फरीदपुर की प्लाईवुड फैक्टरी में काम करते थे। एक जुलाई को विपिन के साले रामजी भारद्वाज की शादी थी। वह अपनी पत्नी पारुल, बेटे सार्थक और विनायक के साथ साले की शादी में शामिल होने के लिए ससुराल जलालाबाद के रमतला गए थे। रविवार को उन्हें ड्यूटी पर जाना था, इसलिए वह सुबह बाइक से अपने घर जाने के लिए निकले थे।
सुबह करीब आठ बजे जैसे ही वह सब्जी मंडी के पास पहुंचे। तभी बरेली की ओर से आए ट्रक की टक्कर लगने से वह बाइक से उछलकर सड़क पर गिर गए। इसके बाद ट्रक का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनकी बाइक दूसरी तरफ जाकर गिरी। विपिन का हेलमेट भी टूट गया।
विज्ञापन
हादसे को देख भीड़ लग गई। व्यापारियों ने कार से पीछा कर हुलासनगरा ओवरब्रिज के पास ट्रक को रुकवाकर चालक को पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मृतक के पास मिले मोबाइल के जरिये उनके परिजनों को सूचना दी। विपिन के शव को देख उनकी मां गीता देवी, पत्नी पारुल, बड़े भाई अतुल, रवि सदमे में आ गए। सीओ तिलहर इशिका सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
हादसे में घायल किशोर की उपचार के दौरान मौत
तिलहर। सड़क हादसे में घायल क्षेत्र के मित्रपुर बरुआ गांव निवासी 17 वर्षीय रोहित की शनिवार रात निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पूर्वी भक्सी तिराहे के पास हादसा हो गया था। अनियंत्रित ट्रक से पीछे से ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर लग गई थी। हादसे में ट्रैक्टर चालक बिहारीपुर गांव का रिंकू और मित्रपुर बरुआ गांव का रोहित ट्रैक्टर-ट्रॉली से दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तब से रोहित का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। परिजनों के अनुसार, रोहित तीन भाइयों में बड़े थे। पिता का खेती में हाथ बंटाते थे। सीओ इशिका सिंह ने बताया कि सूचना पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। संवाद