फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The Shah Club Red team won the match by two wickets.

Shahjahanpur News: शाह क्लब रेड की टीम ने दो विकेट से जीता मुकाबला

Mon, 21 Sep 2026 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
The Shah Club Red team won the match by two wickets.
शाह क्लब के मैदान पर क्रिकेट का शाॅट लगाता ​खिलाड़ी। संवाद
शाहजहांपुर। कैंट स्थित शाह क्लब मैदान पर रविवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में शाह क्लब रेड ने शाह क्लब की टीम को दो विकेट से हराकर जीत दर्ज की। विजेता टीम के अभय ने 93 रन की पारी खेलने के साथ ही गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए शाह क्लब ने निर्धारित 40 ओवर में छह विकेट खोकर 313 रन बनाए। दीपक राजपूत ने 75 और विकास कुमार ने नाबाद 122 रन की शानदार पारियां खेलीं। विकास ने अपनी पारी में 11 छक्के लगाए। शाह क्लब रेड की ओर से अभय सिंह गुर्जर और अनुज यादव ने दो-दो विकेट लिए, जबकि आयुष सक्सेना और अमन सक्सेना को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी शाह क्लब रेड की टीम ने 39.2 ओवर में आठ विकेट खोकर 314 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की जीत में अभय सिंह गुर्जर ने 93 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। अभिषेक कनौजिया ने 67 रन बनाए। दोनों की पारियों की बदौलत टीम ने रोमांचक मुकाबले में लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाह क्लब की ओर से अनुज प्रताप सिंह ने तीन और कौटिल्य यादव ने दो विकेट लिए। अंतिम ओवरों तक चले मुकाबले में शाह क्लब रेड ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed