{"_id":"62d51fdea8a702091f1efe26","slug":"young-man-shot-in-shahjahanpur-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: फसल की सिंचाई कर रहे युवक को मारी गोली, पुलिस बोली-नुकीली चीज से किया गया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: फसल की सिंचाई कर रहे युवक को मारी गोली, पुलिस बोली-नुकीली चीज से किया गया हमला
Mon, 18 Jul 2022 02:24 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 18 Jul 2022 02:24 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहजहांपुर जिले के खुटार थाना इलाके के गांव मोहनपुर के रहने वाला निखिल (28) रविवार रात फसलों की सिंचाई करने गया था। सोमवार सुबह चार बजे अज्ञात लोगों ने उसके सिर पर गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को सीएचसी लेकर आए।
हालत गंभीर होने के कारण निखिल को राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। पुलिस ने घायल युवक के चाचा रूपेश वर्मा की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
उधर थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि निखिल को गोली नहीं मारी गई है। किसी नुकीली चीज से हमला किया गया है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। सीओ पुवायां पंकज पंत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।