{"_id":"66e75da85baa1f046d01cf64","slug":"young-man-shot-after-altercation-injured-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-127187-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कहासुनी के बाद युवक को मारी गोली, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कहासुनी के बाद युवक को मारी गोली, घायल
Mon, 16 Sep 2024 03:50 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 16 Sep 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
भावलखेड़ा। हरदोई बाइपास चौराहे पर शनिवार देर रात दोस्तों के साथ खड़े युवक पर वहां पहुंचे कुछ अन्य युवकों ने कहासुनी के बाद फायरिंग कर दी। युवक के जांघ में गोली लगने से वह गंभीर घायल हो गया। उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, लेकिन वहां से बरेली रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की, जिनमें चार आरोपी नामजद किए गए हैं।
थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला रौसर कोठी निवासी देव सक्सेना शनिवार रात करीब 10:30 बजे हरदोई बाइपास चौराहे पर चार दोस्तों से बातचीत कर रहे थे। तभी वहां मोहल्ले के निशांत वर्मा, हिमांशु शर्मा, सौरभ कश्यप तथा दनियाल समेत चार अन्य लोग आ गए। आरोप है कि सभी देव के साथ गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर निशांत ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली देव के जांघ में जा लगी। सरेराह फायरिंग से हड़कंप मच गया।
सूचना पर थाना रामचंद्र मिशन के प्रभारी निरीक्षक चंद्र प्रकाश शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर आ गए। उन्होंने बताया कि मामले में देव की बहन काजल सक्सेना की तहरीर पर निशांत, हिमांशु, सौरभ, दनियाल समेत चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं।